उन्नाव, मई 10 -- उन्नाव, संवाददाता। जनपद के 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में 1622 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। मेले में बुखार, सांस संबंधी रोग और पेट की बीमारियां जैसी संक्रामक बीमारियों के मरीजों की भीड़ रही। विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी और बदलते मौसम ने इन रोगों को बढ़ावा दिया है।मेले में सबसे अधिक 249 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए, जिनमें मलेरिया जांच के 70 नमूनों में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। सांस के रोगों से जूझते 149 मरीजों ने चिकित्सकों की चिंता बढ़ाई, जबकि पेट संबंधी विकारों के 195 मामले दर्ज हुए। चर्म रोगों के 183, डायबिटीज के 142, लिवर रोग के 46, बीपी के 69 और टीबी के 24 मरीजों के अलावा एनीमिया के 21 मामले सामने आए। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों ...