उन्नाव, नवम्बर 16 -- उन्नाव। आरोग्य मेले आने वाले मरीज अक्सर डॉक्टर व कर्मियों के तय समय पर न आने की शिकायत करते हैं। रविवार को सीएमओ के निरीक्षण में आरोग्य मेले में फैली अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। शुक्लागंज के ब्रह्मनगर पीएचसी में डॉक्टर व स्टॉफ मौके से गैरहाजिर मिले। इसपर सीएमओ ने तीनों कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को उपचार देने के उद्देश्य से हर रविवार जिले के सभी 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। अक्सर आ रही शिकायतों के चलते रविवार को सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश, एसीएमओ डॉ. हरनिदंन व डॉ. नरेंद्र ने आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश शुक्लागंज के ब्रह्मनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसदौरान दोपहर करीब तीन बजे उन्हें अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.