फतेहपुर, मई 3 -- फतेहपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले भर में कुल 935 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। डाक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं और ओआरएस पाउडर उपलब्ध कराया। लोगों को तेज धूप और लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, सिर ढंककर बाहर निकलने और बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- पेट दर्द के साथ आंखों के संक्रमण के बढ़े मरीज कई केंद्रों पर ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य जांचें...