उरई, नवम्बर 5 -- कुठौंद। ब्लॉक के यमुना किनारे बसे ग्राम विजुआपुर दिवारा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य शिविर मेला का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों के पालतू जानवरों का निशुल्क समस्त प्रकार के रोगों का इलाज पशु विभाग के द्वारा किया गया एवं दवाई निशुल्क वितरित की गई। अनिल पाल (मण्डल उपाध्यक्ष) मौजूद रहे। ग्राम प्रधान गोविन्द पाल मौजूद रहे। इसके अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रविकांत तिवारी, डॉ दुष्यन्त यादव के अलावा डॉ बंटी मौजूद रहे। इसके अलावा सरकारी पशु एंबुलेंस भी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की और 257 जानवरों का इलाज किया गया। जिसमे सबसे अधिक संख्या में बकरी और गाय भैंस को दवाई दी गई। इस मौके पर ग्रामीण राजू पाल, आनंद निषाद, मुन्ना पाल, कीरत सिंह, रविन्द्र पाल, मंगल पाल आदि दर्जनों पशु पालक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.