बरेली, मई 3 -- आरोग्य मेले में टीबी मरीजों की बांटी पोषण पोटली बरेली। वरिष्ठ संवाददाता सीबीगंज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉक्टर इंतज़ार हुसैन ने निरीक्षण किया। मेले में मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और कुत्ते के काटने के उपचार (एंटी-रेबीज) के लिए आए लाभार्थियों की संख्या पर उन्होंने संतोष जताया। ​निरीक्षण के दौरान उन्होंने सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मरीजों को समय पर जांच और पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. मधु गुप्ता के नेतृत्व में संचालित टीबी तपेदिक मुक्त पथ पहल की सराहना की। इस मौके पर टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। मेले में मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा और परामर्श की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान...