बिजनौर, जून 7 -- शहर कोतवाली में एनएच-34 बैराज रोड पर रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पूर्व एसीएमओ डा. महेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह पीएचसी धर्मनगरी में आरोग्य मेले में जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना में पूर्व एसीएमओ की मौत से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों में कोहराम मचा है। नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा निवासी पूर्व एसीएमओ डा. महेंद्र सिंह 62 वर्ष आयु पूरा करने के कारण अब प्रशासनिक सेवाओं से मुक्त हो गए थे और वर्तमान में पीएचसी धर्मनगरी में वरिष्ठ परामर्श दाता के पद पर तैनात थे। विभागीय जानकारी के मुताबिक रविवार की प्रात: डा. महेन्द्र सिंह बाइक से पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में जा रहे थे। इसी दौरान मेरिटा स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की...