आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, बुखार-उल्टी-दस्त के केस रहे ज्यादा
फतेहपुर, मई 10 -- फतेहपुर। जिले के अधिकांश प्राथमिक व नवीन स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। विजयीपुर, गोपालगंज, इटैली और कोराई स्वास्थ्य केंद्रों में कुल करीब 180 मरीजों ने उपचार कराया। मेले में सबसे अधिक मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी, जुकाम, त्वचा रोग व सामान्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित पहुंचे। विजयीपुर पीएचसी में दोपहर एक बजे की पड़ताल में कुल 69 मरीजों का उपचार किया गया। यहां बुखार व दाद-खाज खुजली के मरीज अधिक पहुंचे। मौके पर डा. जियाउल हक, फार्मासिस्ट सूरज सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम सेवक मौजूद रहे। मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ सामान्य दवाएं वितरित की गईं। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़, मौसम की मार से तप रहा जनपद गोपालगंज आरोग्य मेले में 33 मरीजों ने इलाज कराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.