महाराजगंज, अप्रैल 27 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द बुखार व उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। इसकी तस्दीक आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज कर रहे हैं। चार बजे तक आयोजित आरोग्य मेले में 1302 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें सबसे अधिक 598 बुखार व डायरिया से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 12 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।गांव के लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दिरा नगर में डॉ. नमिता गुप्ता, पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह, पीएचसी रम्हौली में डॉ. मदनलाल और पीएचसी कृतपिपरा में डॉ. मनोज मिश्र...