प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- मरीजों को रविवार को अवकाश के दिन भी अपने घर के आसपास मुफ्त इलाज सुलभ हो सके, इसके लिए प्रत्येक रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरोग्य मेला लगता है। इस रविवार आरोग्य मेले में कुल 1546 मरीज आए। जिनमें सबसे अधिक बुखार के मरीज रहे। चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों की जांच और दवा देने के साथ गर्मी व खुले में बिक रही खाद्य सामग्रियों से खुद को और अपने परिवार को बचाने की सलाह दी। पट्टी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुर बरदैता में आयोजित आरोग्य मेले में 50 मरीज आए। इसमें से 11 मरीजों के खून की जांच की गई। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेलों में उमड़े मरीज, 845 ने कराया इलाज बदलते मौसम के अनुरूप एहतियात बरतते हुए मरीजों को दवा वितरित की गई। डॉ. पंकज कुमार, फार्मासिस्ट वीरेंद्र, एलटी विनय विश्वकर्मा, एएनएम...