फतेहपुर, अप्रैल 12 -- हथगाम। प्रयागराज मंडल के अपर निदेशक डॉ. राजेश शर्मा और सीएमओ डा. इश्तियाक अहमद ने रविवार को सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत गंगा तलहटी स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटैली में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और स्टाफ की उपस्थिति का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में तैनात डा. दीपक कुमार गुप्ता ने सफाई कर्मी की कमी की समस्या अधिकारियों के सामने रखी। इस पर अधिकारियों ने जल्द ही एक स्वीपर की तैनाती कराने का आश्वासन दिया। आरोग्य मेले में कुल 30 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें अधिकांश सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। अस्पताल में डा. दीपक गुप्ता, फार्मासिस्ट विनोद कुमार, स्टाफ नर्स वंदना देवी, वार्ड ब्वाय शिवाकांत और एएनएम री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.