मऊ, अगस्त 23 -- मऊ। जिले में संचालित 42 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 2034 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। खराब मौसम के बीच आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, डायरिया, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 227 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने बरसात के मौसम में मच्छरों के प्रकोप से बचने और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के सुझाव दिए। साथ ही इस समय निकल रही तीखी धूप से बचकर रहने की सलाह दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शिविर में 1172 मरीजों का हुआ उपचार चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख मंे कुल छह प्राथमिक...