मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता । जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1712 मरीजों का 91 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 147 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने इस समय बच्चों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख में कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। जहां कुल 293 मरीजों का स्वस्थ परीक्षण कर ...