मऊ, जून 15 -- मऊ। संवाददाता जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1664 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, डायरिया, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 145 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने और तीखी धूप से बचने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- उल्टी, दस्त और पेट की समस्याओं से ग्रसित पहुंचे मरीज चिरैयाकोट में स्वास्थ्य मेला चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ.अशोक कुमार चौहान की देखरेख में कुल छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य...