मऊ, मई 31 -- मऊ। संवाददाता जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1604 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, डायरिया, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 148 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने और तीखी धूप से बचने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में 4,184 मरीजों ने कराया उपचारमुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रानीपुर सीएचसी अधीक्षक अशोक कुमार चौहान की देखरेख में कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्...