मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1470 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, डायरिया, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 116 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने इस समय निकल रही तीखी धूप और लू में बाहर निकलने से बचने के साथ ही मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- डायरिया, पेट दर्द, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख मंे कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्...