फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। बड़े अस्पतालों में भी यदि विशेषज्ञ डाक्टर नहीं मिल रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जाइए। वहां मौजूद सीएचओ ई-संजीवनी ओपीडी के तहत आपकी बीमारी से संबंधित विशेषज्ञ डाक्टर से वीडियो कॉल पर सम्पर्क कर चेकअप और इलाज कराएंगे। मामले में सीएमओ ने जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को निर्देश दिया है कि एक दिन में कम से कम पांच ई-संजीवनी ओपीडी करनी जरूरी है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी अब नहीं खलेगी। ऐसे में मरीजों को दूसरे जनपद जाकर इलाज कराना पड़ता है। लेकिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर शुरू की गई ई-संजीवनी ओपीडी ऐसे मामलों में कारगर साबित हो रही है। एसीएमओ डा. पीके सिंह का कहना है कि ई-संजीवनी ओपीडी में जिस मरीज की बीमारी सीएचओ नहीं समझ पाते उनके लिए ई-संजीवनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.