देवरिया, अप्रैल 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। आरोग्य भारती के तत्वाधान में विकास खण्ड देवरिया सदर के सिंगही प्राथमिक विद्यालय और आंगन वाड़ी केंद्र में स्वस्थ जीवन शैली विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. अजीत नारायण मिश्र ने बच्चों को निरोग रहने का टिप्स दिया और स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ और फल का वितरण किया।कहा कि स्वस्थ रहने को स्वस्थ जीवन शैली, योग और आयुर्वेद को अपनाए। मौसम के अनुसार उचित आहार बिहार का पालन करें। बच्चों को पिज़्ज़ा, बर्गर, मोमोज आदि से दूर रहना चाहिए और कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के संतोष कुमार, प्रशांत कुमार, अंजलि दुबे, सुप्रिया सिंह, महिला मोर्चा की सीमा जैसवाल, आंगनबाड़ी निधि द्विवेदी, राज दीप तिवारी आदि उपस्थित रहे l
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.