पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरोग्य भारती के तत्वावधान में स्थानीय सिन्हा पब्लिक स्कूल मधुबनी में छात्राओं में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्या पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) पर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को इस स्वास्थ्य समस्या के प्रति जागरूक करना और समय पर बचाव के उपाय बताना था। कार्यक्रम के दौरान आरोग्य भारती उत्तर बिहार के प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने बदलते जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज बच्चों में खान-पान की गलत आदतें, शारीरिक श्रम की कमी और अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण हमारी जीवनशैली पूरी तरह बदल चुकी है। जिसका सबसे बुरा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और विशेषकर युवा पीढ़ी की हार्मोनल प्रणाली पर पड़ रहा है। आरोग्य भारती की महिला संयोजिका व...