अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- अलीगढ़। संस्था भारतीय आरोग्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान समिति द्वारा विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष पर सोमवार को क्यामपुर मोड़ स्थित हॉस्पिटल पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि वीरेंद्र शर्मा, हरिओम सारस्वत, डॉ. मुकुल उपाध्याय, रामकुमार शर्मा, रमा शर्मा, राजा वार्ष्णेय रहे। वीरेंद्र शर्म ने आरोग्य जीवन शैली के लिए ध्यान एवं योग को दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया। प्रशिक्षक ने ध्यान को जीवन का आनंद आलोकित भक्ति मार्ग बताया। योग गुरु पतंजलि हरिद्वार ने योग को सभी रोगों का विनाश बाण बताया। कार्यक्रम संयोजक दुर्गेश शर्मा सचिव ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति द्वारा रोगों को जड़ से ठीक करने के अनेक उपाय बताए। कन्हैयालाल मैनेजर डायरेक्टर ने बताया कि ध्यान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा हमारी संस्कृति है। कार्यक्रम में...