हापुड़, मार्च 18 -- हाफिजपुर थाना पुलिस ने गांव नान स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी व अवैध असलाह बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने चितौली-रिलायंस प्लांट वाले रास्ते से मोहल्ला लखीपुरा फतेउल्ला गली नंबर-27 थाना लिसाड़ीगेट जिला मेरठ निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक फरवरी की रात में गांव नान स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र का ताला तोड़कर वहां रखी बैटरी व इंवर्टर चोरी कर फरार हो गया था। इस संबंध में जिला मेरठ के गांव भूडमराल निवासी व सीएचओ साकिब ने 24 फरवरी को थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बैटरी व इंवर्टर को बेचकर प्राप्त हुई 2150 रुपये की नकदी व अवैध असलाह बरामद कर लिया है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.