आरिफ नवाज बने असिस्टेंट प्रोफेसर, परिवार में खुशी
सासाराम, अगस्त 17 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चौखंडी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. एसएम बदरे मुनीर के पुत्र आरिफ नवाज का चयन बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। चयन के बाद उन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय में योगदान दिया है। आरिफ नवाज ने मैट्रिक की परीक्षा मिल्लत हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय, बीए ऑनर्स की परीक्षा शंकर कॉलेज तथा एमए की परीक्षा एसपी जैन कॉलेज सासाराम से उत्तीर्ण की है। उन्होंने सभी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी से पास की हैं। इसके अलावा उन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है। वर्तमान में आरिफ नवाज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से पीएचडी कर रहे हैं। उनकी सफलता पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और एसपी जैन कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.