आरा, जनवरी 2 -- - एसडीओ को शेष भूमि अधिग्रहण के कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आदेश - परियोजना निदेशक से समन्वय बना मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश आरा, हमारे संवाददाता। आरा- सासाराम फोरलेन सड़क के भू अर्जन अभिलेखों को जल्द भेजने का आदेश संबंधित सीओ को दिया गया। साथ ही एसडीओ को शेष भूमि अधिग्रहण के कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से परियोजना की समीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान डीएम की ओर से परियोजना निदेशक एनएचएआई पटना व सासाराम से समन्वय बनाकर मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान एनएच-119 ए आरा सासाराम फोरलेन सड़क परियोजना सहित जिले की अन्य प्रमुख सड़क योजनाओं व मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा...