आरा, जनवरी 3 -- आरा। नवादा थाना क्षेत्र के कचहरी के गेट से पांच माह पूर्व चोरी गयी बाइक बिहिया क्षेत्र से बरामद की गयी। मौके से एक शातिर चोर को भी गिरफ्तार किया गया है। वह बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी कमलेश नट है। नवादा थाने की पुलिस ने उसे शुक्रवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विगत 14 अगस्त को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्ही टोला गांव निवासी दीपक सम्राट नामक एक युवक अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले से नवादा थाना क्षेत्र के आरा कचहरी आया। कचहरी के मुख्य गेट के पास अपनी बाइक खड़ी कर शपथ पत्र बनवाने के लिए अंदर गया था। कुछ देर बाद वह बाहर आया, तो उसकी बाइक गायब थी। उस मामले में अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पहचान करते हुए कमलेश नट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.