आरा, अगस्त 19 -- हि. विशेष 97 किलोमीटर लंबे आरा-सासाराम रेलखंड के दोहरीकरण के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण (एफएलएस) को मंजूरी आरा-सासाराम रेल लाइन बनने से मुंडेश्वरी लाइन को नहीं मिली गति आरा, निज प्रतिनिधि। जहां एक ओर वर्षों से लंबित आरा-सासाराम रेलखंड के दोहरीकरण की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी आरा-मुंडेश्वरी रोड नई रेल लाइन परियोजना को लेकर क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भोजपुर और शाहाबाद क्षेत्र की बेहतर रेल कनेक्टिविटी को लेकर बीते लोकसभा के मानसून सत्र में सासाराम सांसद मनोज कुमार की ओर से पूछे गये सवाल को लेकर रेल मंत्रालय की तरफ से दिये गये लिखित जवाब से उम्मीदें जगने के साथ निराशा भी मिली है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से संसद में दिए गये अधिकारिक तौर पर जवाब के अनुसार यह स्पष्ट किय...