आरा, अप्रैल 3 -- फोटो 6 : आरा के बाबू बाजार में मकान की रेलिंग पर आराम करते बंदर।आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के विभिन्न मोहल्लों में एक बार फिर बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इनसे निपटने के लिए नगर निगम की ओर से कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। शहर के हरिजी के हाता, बाबू बाजार, शीतल टोला, करमन टोला, एमपी बाग, जैन कॉलेज और रेलवे स्टेशन के एरिया में बंदर झुंड में पहुंच रहे हैं और घर, हाता, बालकोनी और छत पर रखे सामानों को तहत-नहस कर रहे हैं। कई घरों पर पानी की टंकी को भी खराब कर दे रहे हैं। साथ ही पाइप को तोड़ दे रहे हैं। घरों की बालकोनी में रखे फूल के गमलों को भी तोड़ दे रहे हैं। कुछ घरों के किचेन में भी बंदर घुस जा रहे हैं। इससे घर में अफरा-तफरी का माहौल हो जा रहा है। डर से लोग घरों में गुड़देल और पटाखा रखने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.