आरा, फरवरी 27 -- आरा, एसं। शहर के कई फीडरों से आज शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शहर के पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस और जापानी पीएसएस से पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जापानी पीएसएस और पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस में विद्युत उपकरणों की मरम्मत करने व तार में सट रही पेड़ की डालियों को छांटने को लेकर सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सिंडिकेट फीडर, टाउन थाना फीडर, पकड़ी फीडर, मझौवां फीडर, आरा शहरी फीडर संख्या तीन, चार, पांच और छह से बिजली बाधित रहेगी। वहीं शहर के धरहरा पीएसएस और पूर्वी गुमटी पीएसएस से चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 हजार धरहरा लाइन व पूर्वी गुमटी पीएसएस लाइन में सट रही पेड़ की डालियों को छांटने समेत अन्य मरम्मत कार्य को लेकर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.