आरा, दिसम्बर 15 -- आरा। शिवानंद सहाय की स्मृति और सुमन सहाय की पुण्यतिथि पर आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में डॉ केदार नाथ गुप्ता स्मृति आरा रोटी बैंक पाठशाला में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों की शारीरिक जांच डॉ शैलेश चंद्रा की ओर से की गई। इसमें बच्चों को उनकी दिक्कत के अनुसार दवा का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष कुमार रोहित ने बताया कि हमारी यह दूसरी पाठशाला है। मेडिकल कैंप के बाद पाठशाला के बच्चो के बीच नास्ता और मिठाई का वितरण भी किया गया । संस्था के सक्रिय सदस्य रवि सहाय , राजेश कुमार, निर्मल कुमार, सतीश सिंह, डॉ रवि शंकर तिवारी, क्षितीश पांडेय, तरुण पाठक, विपिन यादव, राजेश उपस्थित थे। संचालन कुमार मोहित ने किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...