चंदौली, अप्रैल 10 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेल मंडल के सासाराम-आरा रेलखंड पर शुक्रवार वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन के निर्देश पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश/निकास द्वारों पर टिकट जांच की। इसके अलावा गुजरने वाली ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 309 बेटिकट यात्रियों से 97 हजार जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में अफरा तफरी मची रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...