सासाराम, मई 2 -- दिनारा, एक संवददाता। दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे फोरलेन पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई। हादसा कटियारा टोल प्लाजा के समीप हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन ने महिला मजदूर को कुचला, इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- सीवान: मंदिर के हनुमान जी की पूजा करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...