आरा में राजपूत नेता की हत्या, क्षत्रिय महासभा के बिहार अध्यक्ष को घर के बाहर गोलियों से भूना
आरा, अक्टूबर 15 -- बिहार के भोजपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है। आरा शहर में अपराधियों ने राजपूत नेता और एक रिटायर अफसर तथा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को गोलियों से भून दिया है। वारदात नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज गेट के समीप सुबह-सुबह करीब छह बजे की है। पूर्व कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह को सात से आठ गोलियां मारी गई हैं। घटनास्थल से आधा दर्जन खोखे भी बरामद किए गए हैं। पूर्व अधिकारी राम कुमार सिंह मूल रूप से बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव निवासी स्व.हरवंश सिंह के 70 वर्षीय पुत्र थे। वर्तमान में वे नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ले में करीब 12 वर्षो से अपना मकान बनाकर रहते थे। वे समाज सेवा भी जुड़े थे और क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके अलावा वो नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.