आरा, जून 7 -- आरा, निज प्रतिनिधि। नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आम सभा सह नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को आरा स्थित एक होटल में हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तारकेश्वर नाथ ठाकुर ने निर्वाची पदाधिकारी और अधिवक्ता कमलेश दत्त पाण्डेय ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में किया। चुनाव में बिहार के 22 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नई कार्यकारिणी के गठन में अपनी भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- आरा में नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की नई कार्यकारिणी बनी, बिजय अध्यक्षचुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन निर्विरोध किया गया। नई कार्यकारिणी में बिजय कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनुपम कुमार को वरीय उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध कुमार और कुमारी वंदना को उपाध्यक्ष चुना गय...