आरा, जून 16 -- -आरा जंक्शन पर अभ्यर्थियों के लिए बनाया गया है कंट्रोल रूम,चलेगी स्पेशल ट्रेन -परीक्षा को लेकर मंगलवार से ही प्रशासन रहा चौकस आरा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय में कक्षपाल और परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आज बुधवार 17 जून को भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा जिले के कुल 18 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और अधिकारियों को विशे...