आरा, दिसम्बर 17 -- -शहर के विभिन्न इलाकों में 22 तक हटाया जायेगा अतिक्रमण -पुलिस बल मिलने पर अभियान शुरू करने की है निर्भरता आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में एक अंतराल के बाद फिर से नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान आज बुधवार से शुरू होने वाला है। अभियान शुरू होने की निर्भरता पुलिस बल मिलने को ले है। इस संबंध में सदर एसडीओ व एसडीपीओ की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। सदर एसडीओ ने अतिक्रमण हटाने को ले मजिस्ट्रेट के बतौर नगर निगम के सहायक अभियंता सुनील रविदास, स्वच्छता पदाधिकारी विकास कुमार व सिटी मैनेजर रत्नेश और नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णकांत महतो व नवादा थाना के सहायक अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार की प्रतिनियुक्ति किया है। पहले दिन आज बुधवार को गोढ़ना रोड के प्रताप इंटरनेशनल स्कूल से बिहारी मिल तक सड़क की दोनों ओर ...