आरा-मुंडेश्वरी धाम रेल परियोजना को फिर रफ्तार देने की पहल
सासाराम, अगस्त 22 -- दिनारा, एक संवाददाता। आरा से मां मुंडेश्वरी धाम भभुआ को रेल संपर्क से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित आरा-मां मुंडेश्वरी धाम रेल परियोजना के निर्माण कार्य को फिर शुरू कराने की पहल शुरू हुई है। प्रखंड के बेलहन गांव निवासी व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदन तिवारी के अभ्यावेदन पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने परियोजना का निर्माण पुनः शुरू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.