बांदा, जून 15 -- बांदा। वन दरोगा की तहरीर पर बदौसा थाने में आरा मशीन संचालक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अतर्रा व फतेहगंज सेक्शन के वन दरोगा ओमप्रकाश ने बताया 11 जून को शाम छह बजे तहसीलदार के साथ बदौसा बैरियर स्थित नौशाद की आरा मशीन पर जांच की। इस दौरान नीम के दो बड़े बोटे पड़े मिले, जो ताजे लग रहे थे। यह लकड़ी आरा मशीन संचालक के सुपुर्द कर दी गई। संचालक ने बताया यह प्रतिबंधित लकड़ी बदौसा निवासी रमेश सोनकर लेकर आया है। उसने बिना अनुमति अवैध पेड़ कटान किया है। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने नौशाद व रमेश सोनकर के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...