मऊ, जनवरी 29 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौली बाजार में आरा मशीन के पास गिरने के उपरांत चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधेड़ का शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। बलिया जिले के कुंडैल नियामत अली, थाना उभांव निवासी 50 वर्षीय दिनेश शर्मा काफी दिनों से थाना क्षेत्र के बेलौली बाजार में फर्नीचर का काम करता था। बताया जाता है कि गुरुवार को अचानक वह आरा मशीन के पास आया और पैर फिसलने से गिर गया। इस दौरान वह मशीन के पट्टे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...