सीतामढ़ी, मार्च 18 -- आरा मशीन परिसर से 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार सीतामढ़ी। बिहार में लागू शराबबंदी के बीच अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में डुमरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। सोमवार देर रात रूपौली टोले धनुषी स्थित अंबेडकर चौक के पास एक आरा मशीन परिसर में छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे, जिनमें से दो को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन से आठ कार्टन अंग्रेजी शराब (प्रत्येक में 12 बोतल) तथा तीन प्लास्टिक बोरे से कुल 139 बोतल (750 एमएल) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 104.250 लीटर है। इसके अलावा मौके से पांच मोटरसाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.