उन्नाव, जून 7 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। क्षेत्र में लकड़ी माफिया धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटान कर रहे हैं। इनके अलावा जिन्होंने परमिट ले भी रखी है, वह उसकी आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटान कर रहे है।बांगरमऊ नगर स्थित पावर हाउस के निकट से लतीफपुर गांव जाने के लिए प्रधानमंत्री सड़क मार्ग है। मार्ग पर चंद गांव स्थित है, इसमें इन्हीं ग्रामीणों के अलावा इस मार्ग से जिम्मेदार प्रशासन का आवागमन न के बराबर हो पाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लकड़ी कारोबारियों ने किसी तरह विभाग के साथ औपचारिकता पूर्ण कर आरा मशीन का पंजीकरण करा लिया है। ज्ञात है, की- महज एक किलोमीटर के दायरे में इस मार्ग पर तीन आरा मशीनें संचालित हो रही है। इन्हीं की आड़ में अवैध लकड़ी का लंबा कारोबार फलफूल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुमान पर विश्वास करें तो इन तीन आरा मशीनों के आस...