आरा-दुर्ग एक्सप्रेस से मोबाइल उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
देवघर, जून 27 -- जसीडीह। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेनों और स्टेशन परिसर में सक्रिय दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में एक आरोपित ने आरा-दुर्ग एक्सप्रेस (13288) में यात्री का मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है। वहीं रेल मदद पोर्टल पर दर्ज शिकायत से भी चोरी की पुष्टि हो गई।
गिरफ्तारी का विवरण इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर एस.एस. सिंह ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशन में नशाखुरानी, पॉकेटमारी और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ व सीआईबी की टीम सादे लिवास में स्टेशन परिसर और ट्रेनों में विशेष निगरानी अभियान चला रही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.