आरा, मार्च 8 -- -प्लेटफॉर्म बदलने के लिए यात्रियों को चढ़नी पड़ रही ऊंची सीढ़ियां आरा, निज प्रतिनिधि। दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एस्केलेटर का काम अधूरा रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एस्केलेटर लगाने का कार्य बीते आठ माह पूर्व में शुरू किया गया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी यह काम अधूरा पड़ा है। इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला यात्रियों पर पड़ रहा है। मालूम हो कि आरा जंक्शन से प्रतिदिन 50 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से होता है। ऐसे में प्लेटफॉर्म बदलने के लिए यात्रियों को फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करना पड़ता है। वही वर्तमान में प्लेटफॉर्म संख्या चार पर एस्केलेटर चालू ...