पटना, मई 29 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। भोजपुरी बवाल नाम से एक नया रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है। इसमें पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे जैसे मशहूर भोजपुरी स्टार हिस्सा लेंगे। अब इस लिस्ट में जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का भी नाम जुड़ गया है। भोजपुरी बवाल रियलिटी शो का प्रसारण कलर्स चैनल और जियो हॉटस्टार पर होगा। जियो हॉटस्टार ने तेज प्रताप की भोजपुरी बवाल में एंट्री की पुष्टि कर दी है। इस शो के रिलीज की तारीख अभी नहीं आई है। मगर इतना तय है कि लालू के लाल अब टीवी पर भी भौकाल मचाते नजर आएंगे। जियो हॉटस्टार ने हाल ही में भोजपुरी बवाल शो के टीजर-पोस्टर जारी किए हैं। इन...