आरा कोर्ट के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी में चयन
आरा, जून 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिवानंद झा के न्यायालय में पेशकार के पद पर कार्यरत बालबांध निवासी सुधेश्वर भट्ट के पुत्र अजय शंकर का चयन 36वीं बिहार राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनका चयन 10 मीटर एयर पिस्टल (एनआर) पुरुष वर्ग में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 25 जून तक पटना स्थित विक्रम एवं कल्याण बीघा में आयोजित की जाएगी। भोजपुर जिला न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा ने अजय शंकर को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यायाधीश की ओर से उन्हें विधि सम्मत आवश्यक अवकाश भी स्वीकृत किया गया है। प्रशिक्षक पीयूष कुमार, मनोज सिंह और रोहित सिंह को अपने शिष्य पर गर्व है। प्रशिक्षकों का मानना है कि अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.