सासाराम, सितम्बर 12 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। आरा कैनाल में शनिवार को करीब 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कैनाल से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही अन्य स्तरों पर भी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिलने पर थाने से संपर्क करने की अपील की...