आरा की मेयर के पति प्रेम पंकज उर्फ ललन का निधन, शोक की लहर
आरा, मई 20 -- आरा। आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी के पति सह भाजपा के वरीय नेता एवं शहर के प्रमुख व्यवसायी प्रेम पंकज उर्फ ललन का बुधवार को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर समेत पूरे भोजपुर में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था। पिछले कुछ समय से पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान ही बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।प्रेम पंकज की पहचान प्रेम पंकज उर्फ ललन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय थे और शहर में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों, समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वे व्यावसायिक संगठन कैट के जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.