आरा, मार्च 14 -- -नगर निगम में साढ़े सात अरब का बजट पेश, कई सुविधाओं की घोषणा -शहरी गरीबों के लिए आधारभूत सेवाओं पर 201 करोड़ खर्च का प्रावधान आरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम सभागार में शनिवार को मेयर इंदु देवी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट लगभग नौ लाख लाभ का पेश किया गया। बजट में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय सात अरब 53 करोड़ 79 लाख और खर्च सात अरब 53 करोड़ 70 लाख दिखाया गया है। इसमें नगर निगम की ओर से महिलाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की घोषणा की गयी है। बताया गया है कि इससे महिलाओं को तकनीकी शिक्षा मिलने में सहायता मिलेगी। साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर पिंक टॉयलेट्स व हेल्थ केयर काउंसिलिंग सेंटर स्थापित करने की बात कही गयी है। इसके अलावा कुल बजट का 25 फीसदी शहरी गरीबों के लिए आधारभूत सेवाओं के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.