आरा, मई 22 -- आरा जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर शुक्रवार की सुबह हुआ हादसा सामान खरीदने आरा में ट्रेन से उतरे थे दोनों, चढ़ने के दौरान हुआ हादसा यूपी के मुरादाबाद से पटना शिफ्ट हो रहा था पूरा परिवार, रास नहीं आया नया स्थान पुत्र की घटनास्थल, जबकि पिता की इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में हुई मौत आरा फोटो : मृत अजीम और पुत्र डायलान की फाइल फोटो आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के आरा जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से यूपी निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गयी। पटना जाने के दौरान दोनों पिता-पुत्र कुछ सामान के लिए खरीदने आरा रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। ट्रेन चढ़ने के दौरान दोनों हादसे के शिकार हो गए। इनमें मासूम पुत्र की घटनास्थल, जबकि पिता ने इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे को लेकर स्टेश...