आरा, जनवरी 31 -- -चचेरे भाई की धोखेबाज प्रेमिका का विरोध करने की मिली सजा -नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड से अगवा छात्र का मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मिला शव -इंस्टाग्राम पर चचेरे भाई की प्रेमिका को गाली देने पर घटना को दिया गया अंजाम -चचेरे भाई की प्रेमिका के उकसावे पर दूसरे प्रेमी और उसके दोस्तों ने की हत्या -बाइक से जबरन उठा ले जाने के बाद गला दबाकर की गयी छात्र की हत्या -बादल और उसके दोनों दोस्तों ने पूछताछ में स्वीकार की हत्या की बात आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड में शुक्रवार को इंटर के एक छात्र की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई है। कोचिंग करने गये छात्र को बाइक से जबरन उठा ले जाने के बाद गला दबाकर मार डाला गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह अगव...