आरा, मार्च 5 -- -नगर की बिंद टोली और मीरगंज कोल्ड स्टोर मोहल्ले की घटना -घटनास्थल से दो खोखा बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस -फायरिंग के बाद दोनों मोहल्ले के लोगों में गहराया तनाव आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज कोल्ड स्टोर वार्ड नंबर छह और बिंद टोली अखाड़ा मोहल्ले के पक्षों के बीच आपसी विवाद में बुधवार को झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग भी की गयी है। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। गोलीबारी में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। हालांकि एक पक्ष के बिंद टोली अखाड़ा निवासी मुकेश कुमार की ओर से गोली अंगुठे को छुते निकल जाने की शिकायत की गयी है। इधर, झड़प और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है...