आरामदायक है यात्रा, लोगों का बचेगा समय
मऊ, जून 20 -- मऊ, संवाददाता। 173 साल पहले मुंबई और ठाणे के बीच चली पहली ट्रेन को लेकर लोगों में जैसी खुशी, प्रफुल्लता, उत्साह रहा होगा। उसका कुछ अंश शुक्रवार को दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन के मार्ग विस्तार वाराणसी सिटी तक और मऊ से आनंद विहार दिल्ली के बीच शुरू हुई नई एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर नजर आई। ट्रेन में पहले दिन यात्रा करने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। सवार यात्रियों से लेकर रूट के स्टेशनों पर ट्रेन को देखने वालों की आंखों की चमक, जोश और जज्बा देखने लायक था। तेज रफ्तार ट्रेन को आंखों के सामने से गुजरते देखने के लिए भी लोग ट्रैक किनारे खड़े रहे। वहीं ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ रही। लोग इस यादगार लम्हे को अपने कैमरे कैद किया। खड़ी मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में पहली बार सवार हुई सद्भावना देवी, सुमन देवी, अरविंद कुमार, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.