कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। एचबीटीयू में सांस्कृति उपपरिषद और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स एक्टिविटी काउंसिल की ओर से वार्षिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नए छात्र-छात्राओं का विवि परिवार में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में आदित्य सिंह को मिस्टर इंटेलीजेंट और सुमिरन कश्यप को मिस इंटेलीजेंट का पुरस्कार दिया गया। व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के आधार पर आराध्य त्यागी को मिस्टर फ्रेशर और हिमांगी सांगुरी को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया। विवि के शताब्दी भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ प्रो.सीएल गहलोत, डॉ.अनुराग सिंह, डॉ.शीना गौतम, डॉ.डीबी पाल, डॉ.विकास यादव ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने 90 के दशक के बॉलीवुड डांस, हरियाणवी, शास्त्रीय, फ्यूजन, स्कारलेट्स, कपल डांस प्रस्तुत कर...